औरंगाबाद, फरवरी 26 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के योजना भवन के सभा कक्ष में गुरुवार को सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। एसडीओ ने कहा कि इस वर्ष होली पर्व 3 मार्च एवं 4 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान जबरन रंग लगाने, कीचड़, गोबर या पेंट फेंकने, कपड़े फाड़ने अथवा आपत्तिजनक व्यवहार से विवाद उत्पन्न हो सकता है। निर्देश दिया गया कि समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों, विशेषकर कब्रिस्तानों एवं अन्य पूजा स्थलों के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि शरारती तत्वों से निपटा जा सके। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। होलिका दहन के अवसर पर लोकगीत गाते समय अश्लील अथवा आपत्तिजनक...