प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़। लोगों को मुफ्त में उनके घर या घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस 108 और एंबुलेंस 102 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर पवन मिश्र ने बताया कि होली के त्योहार पर सभी एंबुलेंस, पॉयलट व ईएमटी हाई अलर्ट पर रहेंगे। जलने, हार्ट, लिवर, सांस, किडनी, पेट व त्वचा संबंधी समस्याओं से जुड़ी दवाइयां एंबुलेंस में पर्याप्त मात्रा में रख दी गई हैं। पहले से तय हॉट स्पॉट की बजाय होली पर उन स्थानों पर एंबुलेंस को खड़ा करने का निर्देश दिया गया है जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.