हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में होली के दिन रंग खेलने के बाद लोगों को पानी के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। जल संस्थान सुबह के साथ ही दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। वहीं पानी संकट से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजे जाएंगे। होली पर लोगों को जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने कार्ययोजना बना ली है। हल्द्वानी में लोगों को सालभर पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। रंगों के त्योहार होली पर घरों तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके अनुसार चार मार्च को सुबह पानी दिए जाने के साथ ही दोपहर में भी सप्लाई की जाएगी। दोपहर बारह बजे बाद एक घंटे के लिए पानी की अतिरिक्त आपूर्ति होगी। वहीं पानी संकट वाले स्थानों पर अतिरिक्त टैंकर भेजे जाएंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंक...