नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गरीब परिवारों को होली एवं दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली एवं दीवाली के मौके पर इनके बैंक खाते में एक सिलेंडर गैस की कीमत 853 रुपये भेजी जाएगी। पीएनजी कनेक्शन होने पर भी यह लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कैबिनेट ने इसके लिए 242.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 से दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर के बराबर आर्थिक स...