मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस होली लोग सफेद से अधिक रंगीन कुर्ता खरीद रहे हैं। बाजार में इसबार रंगीन कुर्ता का बड़ा रेंज उपलब्ध है। सूतापट्टी बैंक रोड के विक्रेता मो. अब्बास ने बताया कि इसबार जीएसटी में छूट के कारण कुर्ता-पाजामा की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है। 25 सौ से कम कीमत पर पांच फीसदी ही जीएसटी लग रहा है। बाजार में इसबार 650 रुपये से लेकर दो हजार के रेंज में बेहतर कुर्ता-पाजमा मिल जा रहा है। अघोरिया बाजार के विक्रेता तरनजीत सिंह ने बताया कि सूती कुर्ता न्यूनतम 350 रुपये तक में उपलब्ध है। पांच से छह सौ में बेहतर कुर्ता-पाजामा मिल रहा है। होली में लोग बच्चों और खुद के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बैंक रोड के विक्रेता ने बताया कि कई कुर्ता-पाजामा बीते वर्ष से भी सस्ता में मिल रहा है। जो बीते वर्ष 750 ...