रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में होली के कारण सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान आने से घरेलू रसोई गैस वितरण प्रभावित हुआ था। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और गैस की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन के साथ सोमवार को तेल कंपनियों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे नियमित 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें। बुकिंग के बाद दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरों पर उपाायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लिया था। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (एलपीजी सेल्स),...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.