जहानाबाद, मार्च 1 -- काको, निज संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को काको पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओ, एसडीपीओ तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना परिसर से निकला मार्च मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश देता रहा। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती, हुड़दंग य...