चित्रकूट, फरवरी 23 -- राजापुर। थाना सभागार में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में 87 स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रत्येक जगह एसआई के साथ बीट सिपाहियों की तैनाती रहेगी। सीओ राजकमल ने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी पर जबरन रंग न डालें। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री व हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी होगी। इस दौरान राकेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, जयनारायण त्रिपाठी, कैलाश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। 23 सीएचआई-07: पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। मातृशक्तियों को दिया जाएगा चित्रकूट महिला रत्न सम्मान चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में विभिन्न क्षेत्रों पर बेहतर कार्य करने वाली मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.