पलामू, मार्च 3 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज थाना में सोमवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनिष सिंहा भी मौजूद थे। बैठक में शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और शराब पिकर बाइक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। हरिहरगंज वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल ने कहा कि होली पर्व में शराब पिकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व में अफवाहों से बचना है। किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत खबर दें। कानून हाथ में लेने की जरूरत नही है। बैठक में शांति समिति के सदस्य भोला गुप्ता, ओमप्रकाश शौडिक, जानू चौधर...