गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि रंगों का त्योहार होली में शराब पीकर हुडदंग मचा रहे 38 पियक्कड़ व तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें 26 पियक्कड़ व 12 तस्कर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की पांच टीम होली के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 160 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, गोपालगंज, मांझागढ़, कुचायकोट, भोरे सहित यूपी-बिहार से जुड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों में की गई। टीम ने छापेमारी के दौरान तस्करों के पास से 46 लीटर देसी, 42 लीटर विदेशी, 95 लीटर चुलाई व 1620 किलो जावा महुआ जब्त कर लिया। इधर, टीम ने इसी दौरान तस्करों की तीन बाइक व 1 ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि जब्त जावा महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.