आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल,संवाददाता। होली में विधि-व्यवस्था संधारण और अवैध शराब के विक्रय और परोसने की गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में रविवार की देर रात चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 के किनारे स्थित महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल और गोल्डन लीफ होटल में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महेश होटल, अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि होने पर दो होटल संचालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अवैध रूप से शराब परोसने के खिलाफ महेश होटल और अनन्या होटल के कर्मी से पूछताछ के बाद पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। उत्पाद अधीक्षक की ओर से स्पष्ट किया गया कि होली के दौरान अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.