बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले के विभिन्न 317 जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसडीओ व एसडीपीओ दिन के दस बजे व चार बजे जिला नियंत्रण कक्ष को खैरियत प्रतिवेदन देंगे। जिले में आवश्यकतानुसार दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। किसी भी प्रकार के डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गीत बजाने, हुड़दंग करने, जबरन रंग डालने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले असाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.