प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी अनुसूचित जाति के केशव प्रसाद के घर के पास रखी लकड़ी कुछ लोग तीन मार्च की रात 10.40 बजे ले जाने लगे। केशव की पत्नी राजकली और बेटी प्रिया ने विरोध किया तो दोनों को गालियां दी गईं। आरोप है कि बाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। राजकली ने दहिलामऊ के ही शिवा पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, बच्चा पंडित, अनिकेत, कुनाल उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय और धीरज उपाध्याय के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने, तोड़फोड़ करने और एससीएसटी का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.