छपरा, मार्च 4 -- होली के रंग में बुधवार को भंग पड़ गई जब दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर पंचायत के मिश्र टोला निवासी शंभू प्रसाद को चाकू मार घायल कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुहल्ले में बच्चे आपस में रंग खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों द्वारा गलती से एक व्यक्ति पर रंग फेंक दिया गया। रंग लगने से नाराज व्यक्ति ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बच्चों को बचाने पहुंचे शंभू प्रसाद पर आरोपित ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.