गिरडीह, मार्च 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के गांडेय थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ पंचायत के बड़कीटांड़ गांव स्थित हरिजन टोला में बुधवार को होली में रंग खेलने के दौरान दो चचेरे भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर एक पक्ष की सुनीता देवी ने गांडेय थाना में आवेदन देकर जांच एवं कारवाई की मांग की है। सुनीता देवी के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार उसका देवर संजय दास को गांव के चचेरे भाई ने होली में रंग खेलने के लिए मंडप के पास बुलाया। वहां पहले से उपस्थित बासुदेव दास और संजय दास के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह बहस मारपीट में बदल गई। घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीण जुटे और दोनों पक्षों का बीच - बचाव किया। झगड़ा समाप्त होने के बाद वह अपने पति सुखदेव दास, बेटी ममता दास और देवर संजय दास के साथ वापस घर...