कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। होली के त्योहार में खोया चीनी व मेवा से बनने वाली गुझिया का अलग ही क्रेज हैं। होली के रंगों में मिठास घोलने के लिए गुझियों का बाजार तैयार है। दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयों की खुशबू लोगों को आकार्षित कर रही है। बाजार में इस बार खोवा, रवा आदि से बनी गुझिया उपलब्ध हैं। इनमें जहां देशी घी वाली चंद्रकला व शुगर फ्री गुझिया लोगों को अधिक पसंद आ रही है। वहीं मेवा की गुझिया का अलग ही क्रेज दिख रहा है। होली के त्योहार में मिठास का जिक्र न हो यह तो हो ही नहीं सकता। इसलिए होली पर बाजार में जितने रंग सजे हैं, उतने ही किस्म की मिठाइयां भी स्वागत के लिए तैयार है। परंपरागत गुझिया भी कई किस्म के स्वाद में उपलब्ध है। इनमें खोए वाली पारंपरिक गुझिया, सूजी की गुझिया के साथ शुगर फ्री व ड्राइ फ्रूट (मेवे) वाली गुझिय...