धनबाद, मार्च 2 -- होली व रमजान को लेकर रविवार को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने की। इस दौरान झरिया सीओ मनोज कुमार व इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने सभी को होली की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की नजर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी। अगर कोई भी त्योहार में खलल पहुंचाएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी को हिदायत दी कि कोई भी मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट न करे, जिससे किसी भी धर्म की भावना आहत हो। अगर किसी के मोबाइल पर इस तरह का कोई मैसेज आए तो तुरंत थाने को सूचित करें। होली में डीजे एवं अश्लील गाने न बजाएं। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, भगत सिंह, अरुण साव, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, पार्षद मुनिलाल राम, शिवनाथ, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.