धनबाद, मार्च 3 -- होली में बिहार जाने वाली सभी बसें फुल रहीं। पिछले दो दिनों से लगातार 20 बसों का परिचालन हो रहा है। न सिर्फ दिन की बल्कि रात की बसें भी फुल हैं। मंगलवार को आखिरी दिन भी बसों की यात्रियों के भीड़ की उम्मीद हैं। बस स्टैंड में यात्रियों की गहमागहमी से बस संचालकों के चेहरे खिले हैं। ट्रेनों में सीट फुल होने के बाद अन्य यात्रियों का रुख भी बसों की ओर हुआ। स्टेशन रोड स्थित बस स्टैंड की भी कमोवेश स्थिति ऐसी ही रही। दरअसल इस बार होली के साथ-साथ बस संचालकों को लग्न के भी यात्री मिल रहे हैं क्योंकि होली के बाद से ही जोरदार लग्न हैं। मालूम हो कि धनबाद बस स्टैंड से गया, नवादा, बिहार शरीफ, औरंगाबाद, भागलपुर, पटना, आरा, छपरा सहित बिहार के अन्य हिस्सों के लिए सीधी बसें चलती हैं। सुगमता से बसों की उपलब्धता और रूट की बसों के कारण ट्रेन के...