छपरा, मार्च 4 -- मशरक के मशरक बाज़ार स्थित गोला रोड में बुधवार दोपहर होली खेलने पहुंचे तख्त गांव के दर्जनों युवकों ने संजीत किराना स्टोर के मालिक संजीत प्रसाद पर अचानक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने ईंट, रॉड और डंडों से दुकानदार को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।लोगों का कहना है कि त्योहार के नाम पर इस तरह की गुंडागर्दी ने माहौल को खराब किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...