कुशीनगर, मार्च 6 -- समउर बाजार। क्षेत्र में लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाई। क्षेत्र के नरायनपुर, बलुआ तकिया, बिहार खुर्द, बलुआ शमशेर शाही, बिहार बुजुर्ग, समउर बाजार, गंगुआ, पिपरा बघेल, कोटवा टिकमपार, पुरैना कटेया, लक्ष्मीपुर बाबू, रकबा राजा सहित लगभग सभी गांवों में होली सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रसासन ने राहत की सांस ली। नरायनपुर सहित अगल बगल के कई गांवों में भी ढोल-बाजे की धुन पर फगुआ गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। -----हाटा क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्नहाटा। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक होली हाटा क्षेत्र में सकुशल संपन्न हो गई। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के हर गांव में दो मार्च से ही मुस्तैदी बए़ा दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की कड...