लखनऊ, मार्च 2 -- होली पर्व पर रंग और उमंग के बीच पेयजल संकट न खड़ा हो, इसके लिए जलकल विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। 4 मार्च 2026 को होली के दिन शहर के सभी क्षेत्रों में निर्बाध और पर्याप्त जलापूर्ति होगी। शिकायतों के लिए जलकल ने कंट्रोल रूम बनाया है। जलकल के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और शहर के सभी नलकूप पूरी क्षमता के साथ चलेंगे। सभी जोनों में प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सभी ओवरहेड टैंकों से उच्च दबाव के साथ पानी की सप्लाई की जाएगी। ऐशबाग, बालागंज और कठौता जलकल केंद्रों से भी निर्धारित समयानुसार सुबह 5 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। जिन क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.