जमशेदपुर, फरवरी 27 -- होली के दौरान नकली शराब खपाने की साजिश हर साल सामने आती है। रंगों के इस पर्व में जहां लोग उत्साह और उमंग के साथ जश्न मनाते हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्व त्योहार का फायदा उठाकर बाजार में नकली देसी और विदेशी शराब की सप्लाई बढ़ा देते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने अभी से सतर्कता बढ़ा दी है। होली के आसपास शराब की खपत अचानक बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर तस्कर सस्ते और मिलावटी शराब की खेप शहर और आसपास के इलाकों में खपाने की कोशिश करते हैं। इस बार पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। होटल, ढाबा, बार और शराब दुकानों की नियमित जांच की जाएगी। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आबकारी विभाग की टीम छापेमारी अभियान चलाकर अवैध भंडारण और तस्करी पर रोक लगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.