लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तराखंड महापरिषद ने गीत-संगीत से सजी पारंपरिक कुमाऊंनी होली हर्षोल्लास के साथ मनायी। पर्वतीय समाज के लोगों ने टोली बनाकर मुरली नगर, विकास नगर, शिवानी विहार, कल्याणपुर समेत अन्य स्थानों पर होली उत्सव मनाया। इस दौरान रंग, उमंग और सांस्कृतिक परंपरा का यह सुंदर संगम देखने को मिला। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के आवास पर गणेश वंदन का मंगलमय गायन हुआ। होरियारों की टोली विकास नगर पहुंची। यहां पारंपरिक बैठकी होली में लोकरस में डूबे गीतों के मधुर स्वर बिखरे। शिवानी विहार कल्याणपुर पारंपरिक ढंग से होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरीश चंद्र पंत, भरत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह रावत, सुरेंद्र राजेश्वरी, पूरन जोशी, लाल सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.