फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। होली पर रंग खेलने के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। न सिर्फ इमरजेंसी के वार्ड में बल्कि बंद पड़े प्राइवेट वार्डों को भी खोलने की तैयारी कर दी गई है। होली वाले दिन जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का समुचित इलाज हो, इसके लिए न सिर्फ डाक्टरों की तैनाती की गई है, बल्कि तीन डाक्टर आनकाल हाजिर होंगे। जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारी की जा रही है। पर्व के दिन रंग, केमिकल या फिर किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध कर रहा है। इमरजेंसी के लिए दस बेडों को सुरक्षित रखा गया है। इमरजेंसी में दो डाक्टर मुस्तैद रहेंगे, वहीं तीन अन्य डाक्टर ऑनकॉल रहेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.