कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताहोली पर जहां पूरे शहर में उत्सव और उमंग का माहौल रहा, वहीं कई जगहों पर हुए हादसे व अन्य कारणों ने कई परिवारों की खुशियां बेरंग कर दी। होली के दिन सदर अस्पताल कोडरमा की इमरजेंसी में घायलों की भारी भीड़ रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सभी को बेहतर इलाज किया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रेफर भी किया गया। कुछ घायलों को डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और उन्हें बेहतर उपचार देने में जुटी हुई है।मारपीट और हादसे के मामले अधिककोडरमा सदर अस्तपाल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों के अनुसार, अधिकतर मामले मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े रहे। होली के दिन शराब के नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार और लापरवाही कई हादसों की बड़ी वजह बनी। अलग-अलग इलाकों से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरि...