बक्सर, मार्च 5 -- चक्की। रंगों का पर्व होली जहां पूरे राज्य में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया, वहीं बिहार पुलिस के जवान अपने परिवार से दूर रहकर पर्व की खुशियां मनायी। पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान लगातार ड्यूटी में तैनात रहे। जवानों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि परिवार, बच्चे और माता-पिता गांव पर उनके आने का इंतजार करते रह गए, लेकिन ड्यूटी की जिम्मेदारी के कारण वे घर नहीं जा सके। एक सिपाही ने बताया कि त्योहार के दिन बच्चों की याद सबसे ज्यादा आती है, लेकिन वर्दी की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि होली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर उनकी लगातार तैनाती की गई थी। पुलिस के जवानों ने मोबाइल के जरिए ही अपने परिवार के साथ होली की खुशिय...