बेगुसराय, फरवरी 28 -- चेरियाबरियारपुर। थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबन्ध है। अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। होली के दौरान सघन छापेमारी करने का आदेश दिया गया है। चिह्नित शराब धंधेबाजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। होली में उपद्रवियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा वैसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। शांति समिति की बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाया और बधाई दी है। एसडीएम ने कहा कि कहीं भी किसी को जबरदस्ती रंग अबीर नहीं लगाना है। शांति के साथ त्योहार को मनाइये। मौके पर बीडीओ निरंजन कुमार, सीओ नंदन कुमार, थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु, मुखिया रमेश सिंह, आलोक ललन भारती, रामगुलजार महतो, जयजयराम महतो, सुधीर कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.