कटिहार, मार्च 2 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा, माहौल बिगाड़ने व अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने होली को लेकर आबादपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों उमंगों व उल्लास का पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारगी के साथ होली मनाने की बात कही। थानाध्यक्ष ने लोगों से शराब मुक्त तथा हुड़दंग रहित होली मनाने की अपील की। उन्होंने नशे से संबंधित गतिविधि पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। मौके पर सपन कुमार साह, दीपक साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.