बांका, फरवरी 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ रजनी कुमारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी लोगों ने शांति एवं सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि होली के समय डीजे एवं यात्री वाहनों पर अश्लील तथा द्विअर्थी गाने बजाए जाते हैं। यह ऐसे गाने होते हैं जो सभ्य लोग सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने डीजे बजाने एवं अश्लील गाने बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने पर्व के दौरान शराब बेचने एवं पीने वाले, सूखा नशा करने वाले तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले की सूचना पुलिस को देने की बात कही। थानाध्यक्ष ने ...