सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। होली पर्व पर ट्रेन से घर आना आसान नहीं। सहरसा सहित कोसी क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर आने जाने वाली लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में नो रूम या लंबी वेंटिंग लिस्ट है। एडवांस टिकट बुकिंग की समय अवधि तक कन्फर्म टिकट नहीं है। अभी तक घोषित स्पेशल ट्रेनें भी पर्याप्त नहीं है, ऐसे में टिकट दलालों की चांदी कटेगी। सीट के अभाव में यात्रियों को कोच के अंदर नीचे बैठकर सफर करना पड़ेगा। शौचालय के पास खाली जगहों पर खड़े-खड़े सफर करने की मजबूरी बनेगी। स्थिति यह है कि नई दिल्ली से सहरसा होकर ललितग्राम जाने वाली रोज की वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में 2 मार्च को नो रूम यानी वेटिंग में टिकट भी नहीं है। इस ट्रेन में 28 अप्रैल तक सीट फूल है। सप्ताह में मात्र दो दिन चलने वाली आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्...