मोतिहारी, मार्च 6 -- आदापुर,एक संवाददाता। होली के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई छिटपुट झड़पों में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, हरपुर थाना क्षेत्र के कचुरबारी गांव में हुड़दंग को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वहीं, आदापुर थाना क्षेत्र के जमुनभार गांव में दो युवकों के बीच विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों की पहल से मामला शांत कराया गया, लेकिन एक युवक के आवेदन पर करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।झड़प में घायल होने वालों में गम्हरिया खुर्द निवासी पूजा कुमारी, पंकज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.