होली में जहर कारोबार? मिलावटी मिठाई, मशाले से पटा बाजार, असली-नकली की ऐसे करें पहचान
बिहारशरीफ, मार्च 2 -- रंगों का त्योहार होली आते ही बिहार में मिलावट का बाजार पूरी रफ्तार से दौड़ पड़ा है। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में कारोबारी आम लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। बाजार में मिलावटी दूध, पनीर, घी से लेकर रंग-बिरंगे मसाले और मिठाइयां बेरोकटोक बिक रही हैं। विडंबना यह है कि लोगों को जहर परोसा जा रहा है और खाद्य सुरक्षा विभाग (फूट एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट) जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में लगा है।मसालों में केमिकल का तड़का रसोईघर का स्वाद पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है। लाल मिर्च पाउडर का वजन बढ़ाने के लिए उसमें धनिया और ईंट का पाउडर मिलाया जा रहा है। जबकि, लाल रंग लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। यही हाल हल्दी का भी है। सबसे ज्यादा धोखा गोलकी (काली मिर्च) में है, जिसमें पपीते का सूखा बीज मिलाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.