फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी बाबू साल भर का इंतजार और आंखों में घर की चौखट पर पहुंचने की चमक के साथ ही दिल में अपनों के साथ गुलाल उड़ाने की हसरत लेकर घर वापसी का सपना संजोए रहते हैं। लेकिन त्योहार पर घर वापसी में उन्हे काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कारण हैं ट्रेनों व बसों का फुल होना, इसके बावजूद परदेसियों का हौसला अब भी कम नहीं हुआ है लोग निजी साधनों के साथ ही प्राइवेट वाहनों को बुक कर घर वापसी कर रहे हैं। दोआबा के विभिन्न गांव व नगरों के लोग दिल्ली, सूरत, मुंबई, लुधियाना, पंजाब आदि महानगरों में रहकर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हैं। जो होली के त्योहार पर घर वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के भरोसे प्रवासियों का सफर तय होता है। लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें न म...