किशनगंज, फरवरी 27 -- किशनगंज। संवाददाता ली पर्व मनाने लोग अपने घर लौटने लगे हैं। घर लौटने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिन्होंने समय से टे्रन में कंफर्म टिकट करवा लिया था वे तो सुविधा से लौट रहे हैं। जिनका टिकट कंफर्म नहीं हो सका, वे जेनरल बोगी से घर लौट रहे हैं। दूसरे किसी माध्यम से बस फ्लाइट से लौट रहे हैं। लेकिन लोगों की पहली पसंद टे्रन से यात्रा है। लेकिन टे्रन में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं होने से परदेश से लौट रहे लोगों में दुविधा है कैसे घर पहुंचे। वहीं कई लोग गुरुवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर मिले जिनके पूरे परिवार का टिकट कंफर्म नहीं था तो उन्हें आने में परेशानी हुई। यहां के बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते है। ये लोग भी होली के त्योहार में घर आना चाह रहे है। इनमें कुछ लोगों ने आने और वापसी का भी टिकट बना लिय...