देहरादून, मार्च 1 -- हरिद्वार। होली के त्यौहार पर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग होली पर अपने घर या रिश्तेदारी में जाने के लिए रोडवेज बसों का प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगने लगी। जिसे देखते हुए परिवहन निगम ने बसों को बढ़ा दिया वहीं यूपी रोडवेज ने भी अपनी अतिरिक्त बसों को हरिद्वार भेजना शुरू कर दिया। लंबी दूरी के यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। तिनूकिया लखीमपुर खीरी की तरफ जाने वाले यात्री राम चौरसिया ने बताया कि सुबह 7 बजे बस ऋषिकुल मैदान से भरकर चली गई। सुबह 8 बजे बस स्टैंड पर आ गए थे अब बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे दूसरी बस आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...