गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। होली के पावन पर्व पर बुधवार को शहर भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा के साथ पूरी तरह रंगों और भक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति के तत्वावधान में घंटाघर से निकली इस भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहे और पूरे आयोजन की अगुवाई की।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और भगवान नृसिंह का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने भगवान को नारियल, गुझिया, फूल, रंग, अबीर और गुलाल अर्पित कर आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आरती के बाद मुख्यमंत्री ने मंच से श्रद्धालुओं की ओर फूलों की पंख...