धनबाद, मार्च 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा गणेशपुर के समीप बुधवार दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह युवक घायल हो गये। इधर इस घटना के विरोध में एक पक्ष से जुड़े ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक महुदा-नावागढ़ मुख्य सड़क को जाम रखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कारवाई किए जाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि गणेशपुर व बांसजोड़ा बस्ती के युवक शिव मंदिर के समीप होली का कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आशाकोठी खटाल एवं फुलारीटांड़ खटाल के कुछ युवक वहां पहुंचकर कथित रूप से कार्यक्रम में व्यवधान डालने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते 30-40 युवक वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण कुछ देर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.