बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। होली में गैर प्रदेश व जनपदों से आए लोग छुट्टी के बाद गुरुवार को अपने गंतव्य पर जाने के लिए जद्दोजहेद करते दिखे। यात्रियों को बसों में खड़े खड़े यात्रा करना करना। शहर से लेकर क्षेत्र के बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के पुराने और नए बस स्टेशन पर गुरुवार को लखनऊ, दिल्ली समेत लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों की भीड़ सुबह से बढ़ने लगी। बसों के आते ही यात्रियों के चढ़ने को लेकर मारामारी देखने को मिली। फतेहपुर, रामसनेहीघाट, रामनगर, मसौली व हैदरगढ़ आदि स्थानों पर बसों की कमी के चलते यात्री निजी वाहनों को बुक कर आते जाते भी दिखे। जो बस आती पांच मिनट में ही भर जाती और चालक तुरंत बसों को रवाना कर देते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.