पटना, फरवरी 28 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ईकाई प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ ने होली मिलन के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया कि आज जो समाज में होली में अश्लील गाने बजाए जाते हैं वह युवा पीढ़ी के लिए घातक है। हमारा संकल्प होली मनाओ अश्लीलता भगाओ के साथ शुरू हुआ है। धार्मिक न्यास पार्षद अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा कि आज अश्लीलता की दुष्प्रवृति का दहन करना है, इस बात को खूब फैलाया जाये। इसके लिए कई तरह के प्रयास किये जा सकते हैं। पटना मेयर सीता साहू ने कहा की होली आपस की वैर, मनमुटाव को धोकर प्यार के साथ रहने का पर्व है। दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने युवा प्रकोष्ठ की ओर से इस तरह नशा मुक्त एवं अश्लीलता मुक्त होली मिलन को सराहा। आज समाज में इसी तरह होली मनाने की जरूरत है, जिससे समाज में फैली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.