गोड्डा, मार्च 2 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर में रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान, थाना प्रभारी आशिष कुमार यादव मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मानना है किसी तरह की कोई बात हो तो तुरंत इसकी सूचना थाना को देने को कहा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र में होली के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी। उन्होने पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाऐ। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.