बांका, मार्च 1 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में खुशियों का त्योहार होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार शाम बांका टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा किया गया,जबकि बैठक में बांका सदर अंचल की सीओ प्रियंका कुमारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कई समाजसेवी और शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे,प्रेम और सौहार्द का पर्व है। जिसे सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की आवश्यकता है, बताया गया कि इस वर्ष होली और रमजान का पवित्र महीना एक साथ चल रहा है। ऐसे में सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाने की आवश्यकता है।...