बलिया, मार्च 2 -- बलिया, संवाददाता। होली पर्व के दौरान अस्पतालों में डाक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी में दवा आदि के भी पर्याप्त इंतजाम कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जहां चर्म रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ फिजीशियन और आर्थो सर्जन को तैनात किया गया है, वहीं महिला अस्पताल में गर्भवतियों के इलाज को लेकर स्त्री रोग विशेषज्ञ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसके यादव ने बताया कि होली पर्व पर केमिकल वाले रंग के दुष्प्रभाव से आने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी चर्म और नेत्र के रोगियों को होती है। इसके लिए दोनों विशेषज्ञों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। होली की हुड़दंग में दुर्घटना, मारपीट आदि के भी मामले आने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए एहतियात ...