लखनऊ, मार्च 2 -- रंगों के पर्व होली को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से सभी अस्पतालों की 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि मरीजों को समय पर समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके।इसमें सरकारी व निजी अस्पताल शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में होली में अनहोनी से निपटने के लिए 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि बेड के अलावा पर्याप्त दवाओं का इंतजाम किया गया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की सभी प्रकार की पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोकबंधु स्थित राज नारायण हॉस्पिटल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ऑक्सीजन से लेक...