दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में लहेरियासराय स्थित होली मिशन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। कुमारी श्रिजा 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनी। कृति सुमन 96, राघव कुमार 93.8, रोहन राज 93.4, आयुष भारद्वाज 92.2 और सारिका कुमारी ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिजल्ट जारी होते ही स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। प्राचार्य ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व का माहौल है। यह भी पढ़ें- डॉन बॉस्को का शत-प्रतिशत रिजल्ट यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्कूल यह भी पढ़ें- डीपीएस के बच्चों ने दिया बेहतर परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.