बरेली, मार्च 6 -- नव युवक संघ की ओर से रविवार को कस्बे में होली मिलाप समारोह आयोजन किया गया। जिसमें सांसद और विधायक ने भाग ले आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि कस्बे के युवाओं द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि होली जैसे सनातन संस्कृति के महोत्सव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि त्योहार सौहार्द की शिक्षा देते है। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, श्रुति गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, विशाल गंगवार, डा. एके गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, राकेश चन्द्र गुप्ता, चेयरमैन कम्बर एजाज शानू, संजीव गुप्ता बंटू, राजीव गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.