बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। ग्राम पंचायत लालपुर कंजेभरिया में पूर्व प्रधान बृजेन्द्र कुमार साहू एवं शिक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व विशिष्ट अतिथि शिव प्रसाद द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और आपसी भाई चारगी का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम व भाईचारगी बढ़ती है। होली मिलन के इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना र...