आगरा, मार्च 11 -- शहर में बस स्टैंड के निकट एक होटल में श्री वाष्र्णेय समाज का होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। बुधवार को वाष्र्णेय समाज के होली मिलन समारोह में अध्यक्ष अरविंद वाष्र्णेय ने समाज में बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। समाज के लोगों की मदद करने का भी संकल्प लिया गया। होली मिलन समारोह में समाज के बुजर्ग लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंत्री विवेक वाष्र्णेय राजा, कोषाध्यक्ष चंदन, मेला मैनेजर अमित वाष्र्णेय, प्रेरित वाष्र्णेय, त्रिलोकीनाथ, कन्हैयालाल, सुरेश चंद्र वाष्र्णेय, मुरारीलाल, डा. जेसी गुप्ता, फूलचंद्र, राजाबाबू वाष्र्णेय, गिरधारी लाल, संजीव, रोहित, राजीव वाष्र्णेय, आकाश, हर्ष, भुवनेश, विशाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...