होली मिलन समारोह व विचार गोष्ठी आयोजित
अमरोहा, मार्च 26 -- मंडी धनौरा। बुधवार को नगर के मोहल्ला महादेव में हमारे पूर्वज, हमारी धरोहर विषय पर विचार गोष्ठी संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संचालक व हमारे पुरखे न्यास के संस्थापक सूर्य प्रकाश टांक ने कहा कि आधुनिक युग में जहां तकनीक और तेजी से बदलती जीवनशैली ने लोगों को आगे बढ़ने का नया रास्ता दिखाया है तो वहीं अपने पूर्वजों की विरासत को सहेजना भी उतना ही आवश्यक हो गया है। जोर दिया कि हमारे पुरखे केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति की नींव हैं। यदि हम अपनी जड़ों को भूल जाएंगे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी अपनी पहचान खो देंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ.यतींद्र कटारिया ने कहा कि सभी लोग मिलकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों तक इसे गर्व के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.