आगरा, मार्च 13 -- होली के रंगों के बीच संस्कार और सेवा की सुंदर मिसाल उस समय देखने को मिली, जब भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के होली मिलन समारोह में 60 से अधिक माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अपने प्रथम वर्ष में ही उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अमृतम शाखा को भारत विकास परिषद के ब्रज प्रांत ने सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा है। इसे सदस्यों ने शाखा की बड़ी उपलब्धि बताया। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल और श्रीनाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली और भजनों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक उत्सव का आनंद लिया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने भजन प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.