बक्सर, फरवरी 22 -- पेज पांच के लिए ----- फोटो संख्या 24 कैप्शन - रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर उधुरा में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, कोषाध्यक्ष राजकुमार कुंवर, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह व अन्य। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के श्रीराम जानकी मंदिर उधूरा के परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों की टोलियों ने पारंपरिक फगुआ गायन के साथ होली मिलन समारोह को फाग व राग से सराबोर कर दिया। होली के परंपरागत गीतों पर समझ में मौजूद सैकड़ों लोग झुमते नजर आए। वर्षों पुरानी मिट रही गंवई संस्कृति व गायन कला को बचाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पारंपरिक फगुआ गायन के बाद सनातनी परंपरा के अनुसार फूलों से होली खेली गई। इस होली मिलन समारोह ...